यादव समाज का कड़ा रुख फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दिया 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल में राजधानी यादव समाज ने एकजुट होकर फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के विरोध में जिला कलेक्टर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया और निर्माता-निर्देशक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने कहा कि फिल्म निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना ने जानबूझकर "यादव" शब्द का प्रयोग व्यावसायिक लाम और विवाद पैदा करने के लिए किया है। फिल्म के माध्यम से समाज की छवि को धूमिल करने और युवाओं व महिलाओं के प्रति गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

हालिया फिल्म "घूसखोर पंडत का उदाहरण देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी भी जाति या वर्ग को निशाना बनाना अब एक खतरनाक चलन बन गया है। समाज ऐसी किसी भी कोशिश की निंदा करता है जो सामाजिक समरसता को बिगाडती हो।

 

राजधानी यादव समाज ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन और सेंसर बोर्ड ने इस पर कड़ा संज्ञान नहीं लिया. तो आने वाले दिनों में फिल्म के पोस्टरों को हटाने सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करने और कानूनी कार्रवाई करने का रास्ता अपनाया जाएगा। समाज अपनी अस्मिता और गौरवशाली इतिहास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में यादव समाज के विभिन्न पदाधिकारी जिनमें कप्तान सिंह यादव, रामाश्रय यादव, अनिरूद्ध यादव, हरीश यादव, मुकेश यादव, लवकुश यादव, राम यादव, राजेश यादव, भगवान सिंह यादव, अर्जुन यादव, त्रिलोक यादव, अवधनाथ यादव, जी.एल. यादव, रमेश यादव, ब्रम्हानंद यादव, सूरज सिंह यादव, सोनू यादव शैलेन्द्र यादव, कृष्णा यादव, गौतम यादव, सुशील यादव, दीपक यादव, सौरभयादव, विनोद यादव, विशाल यादव, उदयवीर यादव, करण सिंह यादव, दीपक यादव उपस्थित रहे।