इमलिया धाम मैं 28 फरवरी को लगेगा श्याम देव बाबा का रंग-रंगीला फागुन मेला

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। श्याम भक्त पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री कैलाश नारायण महाराज जी के सान्निध्य में आगामी 28 फरवरी 2026, शनिवार को इमलिया धाम में श्याम देव बाबा का रंग-रंगीला फागुन मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह मेला अपने सप्तम (7वें) वर्ष में प्रवेश कर रहा है

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे निशान यात्रा से होगी, जो श्री श्याम देव बाबा दरबार, इमलिया धाम से प्रारंभ होकर इमलिया के मुख्य मार्गों से होते हुए राम मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर एवं अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसके पश्चात यात्रा का समापन पुनः श्री श्याम देव बाबा दरबार में होगा।

निशान यात्रा के बाद श्याम देव नाम की मेहंदी समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 4:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सह-परिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

इस धार्मिक आयोजन के संस्थापक श्याम भक्त पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री कैलाश नारायण महाराज हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम देव बाबा की हवेली आश्रम एवं ग्राम इमलिया धाम के समस्त श्रद्धालु भक्तगणों द्वारा किया जा रहा है।