केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने महासचिव के रवि कुमार के जन्मदिन पर किया सामाजिक सेवा कार्य

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, भोपाल द्वारा महासचिव श्री के. रवि कुमार के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। श्री के.के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम टांडा, जिला रायसेन में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों के बीच सेवा कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्कुट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरे वातावरण में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

बुजुर्ग दादी को प्रदान किया एक माह का राशन

इस अवसर पर एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को पूरे महीने का राशन उपलब्ध कराया गया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्चा उत्सव वही है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में सहारा और मुस्कान लेकर आए।

सामाजिक दायित्व का दिया संदेश

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक दायित्व केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि कर्म के माध्यम से निभाया जाने वाला दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने विशेष अवसरों को सेवा, सहयोग और मानवता के नाम समर्पित करें।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया—

“खुशियाँ तब और बढ़ जाती हैं, जब वे किसी और के चेहरे की मुस्कान बन जाती हैं।”