इंजीनियर अजय तिवारी का भोपाल में हुआ सम्मान
इंजीनियर अजय तिवारी का भोपाल में हुआ सम्मान
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, श्रीमती मोना सिंह द्वारा भोपाल में होली उत्सव का आयोजन किया गया, इस अवसर पर इंजीनियर अजय तिवारी का सम्मान भी हुआ जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री पुष्पेन्द्र मिश्रा के विशेष सहयोग एवं मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री पंडित श्री महेन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष नीलेश शर्मा (अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, भोपाल), डॉ. विजय दुबे, नीलेश शुक्ला, प्रकाश जैन, कुलश्रेष्ठ जी एवं श्री राजा सोनी (नर्मदा ज्वेलर्स) सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बरसाना-वृंदावन से आई टोली ने होली के पारंपरिक रंग और गीतों से वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक श्रीमती मोना सिंह का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम उपरांत पंडित श्री पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित श्री महेन्द्र मिश्रा ने चाय पर चर्चा के दौरान इंजीनियर अजय तिवारी को संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती मोना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया
