सिराली बाजार में दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए फुटकर व्यापारी संघ की पहल के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
सिराली बाजार में दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए
फुटकर व्यापारी संघ की पहल के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो – संजय योगी 7805953532
सिराली। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में यातायात अव्यवस्था और बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर उठ रही मांग के बीच आखिरकार बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगा दिए गए। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
फुटकर व्यापारी संघ के शेख असलम ने इस संबंध में हरिओम गौर एवं बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुधा मालवीय से चर्चा की थी। फोन पर हुई बातचीत में समिति अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हार्वेस्टर के बाजार क्षेत्र से निकलते ही दोनों ओर बैरिकेड लगवा दिए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में बढ़ती भीड़, अनियंत्रित पार्किंग और हार्वेस्टर जैसे बड़े वाहनों के आवागमन से जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। व्यापारियों का कहना था कि बड़े वाहनों के गुजरने से तंबू और अस्थायी दुकानें प्रभावित हो रही थीं।
बैरिकेड लगने के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात कुछ हद तक व्यवस्थित नजर आया। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी यातायात व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान किए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
