सुर संदेश म्यूजिकल कराओके ग्रुप का रंगारंग होली पूर्व मिलन समारोह संपन्न

संतोष योगी की खबर 9993268143

कोलार रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आज सुर संदेश म्यूजिकल कराओके ग्रुप का होली पूर्व मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रुप के सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली की मस्ती के रंगों में सराबोर होकर दिनभर आनंद उठाया।

सुबह से ही साथियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नींबू रेस, चेयर रेस, मटकी फोड़ और तकिया फेंक जैसे मनोरंजक खेलों ने सभी को बचपन की याद दिला दी। तंबोला में भी सभी ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की खास बात रही गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां। इच्छुक गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सुरों की मिठास और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कुछ साथियों ने स्विमिंग का आनंद लेकर मस्ती में चार चांद लगा दिए।

स्वादिष्ट भोजन और चाय-पकौड़ों के साथ सभी ने मिलकर खुशियों के पल साझा किए। पूरे आयोजन में होली की उमंग, अपनापन और पारिवारिक वातावरण साफ झलक रहा था।

ग्रुप के संचालक सुले जी ने कहा कि “सुर संदेश ग्रुप केवल एक संगीत मंच नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां सभी सदस्य मिलकर हर आयोजन को त्योहार की तरह मनाते हैं।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई अविनाश, सतीश सर, रणदीवे सर, आदेश सर , रवि मालवीय जी, मुकेश चौधरी, नंदा ताई, ममता मालवीय, वसुधा जी, सुगंधा जी का विशेष योगदान रहा।

होली के इस पूर्व मिलन ने यह संदेश दिया कि जब सुर, रंग और साथियों का साथ मिल जाए, तो हर पल उत्सव बन जाता है।

सुर संदेश परिवार की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।