सयाजी का नया स्टे भोपाल में: चिनार फॉर्च्यून सिटी में अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी का शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, मध्य प्रदेश, 2 मार्च, 2026: सयाजी ग्रुप के पोर्टफोलियो में शामिल नई पेशकश अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी अब भोपाल में शुरू हो चुकी है। विद्या नगर फेज 2 के पास, बावड़िया कलां स्थित चिनार फॉर्च्यून सिटी में स्थित यह होटल आधुनिक सुविधा और आत्मीय सेवा का अनुभव प्रदान करेगा। राज्य की राजधानी में स्थित यह स्थान बिज़नेस यात्रा, छोटे अवकाश और निजी समारोहों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
भोपाल, जिसे 'झीलों की नगरी' कहा जाता है, अपनी विरासत और आधुनिक माहौल का अनोखा संगम पेश करता है। शहर के निकट स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका और साँची इसे पर्यटन के लिहाज़ से विशेष महत्व देते हैं। राजा भोज से जुड़ी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और मजबूत सांस्कृतिक पहचान के कारण भोपाल आज भी देश-विदेश के यात्रियों को खूब आकर्षित करता है। इतिहास, संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव लेने वाले यात्रियों के लिए यह शहर हमेशा से ही एक प्रमुख गंतव्य रहा है।
अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी में आराम से ठहरने के लिए कुल 22 सुसज्जित रूम्स उपलब्ध हैं। होटल में 280 वर्गफुट आकार के 20 सुपीरियर रूम्स और 552 वर्गफुट के दो फैमिली रूम्स हैं। यह व्यवस्था अकेले यात्रा कर रहे व्यक्ति, दंपतियों और अधिक जगह चाहने वाले परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
होटल का डाइनिंग आउटलेट कैफेन मेहमानों को ब्रेकफास्ट बुफे के साथ-साथ आ ला कार्टे मेन्यू भी प्रदान करता है। कुल 52 लोगों के बैठने की क्षमता वाले इस कैफेन में 34 इनडोर और 18 अल फ्रेस्को सीटिंग शामिल हैं। कैफेन को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आराम से नाश्ता करने, कामकाज के सिलसिले में लंच और सुकूनभरा डिनर करने की सुविधा प्रदान करे, जहाँ परिचित व्यंजनों के साथ क्षेत्रीय स्वाद का विशेष स्पर्श मिलता है।
शादियों, सामाजिक आयोजनों और कॉर्पोरेट बैठकों के लिए अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी में सुसज्जित इवेंट स्पेस भी उपलब्ध हैं। होटल का बैंक्वेट हॉल ऑरम 2,736 वर्गफुट में फैला है और थिएटर स्टाइल में 150 मेहमानों की मेजबानी करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, क्लासरूम स्टाइल में 60 और क्लस्टर स्टाइल में 80 मेहमानों की व्यवस्था की जा सकती है। बड़े आयोजनों के लिए वाटिका लॉन उपलब्ध है, जो कि 24,850 वर्गफुट क्षेत्र में फैला है। यह 1,000 मेहमानों की मेजबानी करने में सक्षम है। मध्यम आयोजनों के लिए यहाँ क्लस्टर स्टाइल में 500 मेहमानों की भी व्यवस्था की जा सकती है।
अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी के सह-मालिक तथा सत्यम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आकाश गोलानी ने कहा, "हमें भोपाल में अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह होटल आकार में भले ही छोटा है, लेकिन यहाँ हर एक छोटी से छोटी बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। रूम्स की आरामदायक सुविधा से लेकर ऑरम और वाटिका में सहज आयोजन व्यवस्था तक, हमने इस स्थान को ऐसे मेहमानों के लिए तैयार किया है, जो आसान, सुकूनभरा और आत्मीय अनुभव चाहते हैं।"
सयाजी होटल्स के एसोसिएट जनरल मैनेजर श्री राजेंद्र जोशी ने कहा, "मध्य प्रदेश सयाजी ब्रांड की अपनी धरती है, इसलिए यहाँ हर नई शुरुआत हमारे लिए हमेशा ही खास होती है। अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी के माध्यम से हम शहर के एक आधुनिक स्थान पर अपनी सिग्नेचर हॉस्पिटैलिटी की पेशकश कर रहे हैं। यह ठहरने, भोजन और आयोजनों के लिए एक समर्पित स्पेस है, जहाँ मध्य प्रदेश की गर्मजोशी और अपनापन स्पष्ट रूप से झलकता है।"
अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी अब मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। यह शहर घूमने, काम के सिलसिले में रुकने या परिवार और दोस्तों के साथ खास पलों को यादगार बनाने के लिए एक सुविधाजनक और सुसज्जित ठिकाना प्रदान करता है।
प्रॉपर्टी का पता और संपर्क विवरण
अंबर- ए यूनिट ऑफ सयाजी
ज़ोन 3, प्लॉट नं. 2, विद्या नगर फेज 2 के पास
बावड़िया कलां, चिनार फॉर्च्यून सिटी
भोपाल, मध्य प्रदेश- 462026
सयाजी होटल्स लिमिटेड के बारे में
सयाजी होटल्स लिमिटेड भारत के प्रमुख और विश्वसनीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में से एक है, जो अपनी खास 'योर्स ट्रूली' सर्विस, सोच-समझकर डिज़ाइन की गई प्रॉपर्टीज़ और उत्कृष्टता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। 40 से अधिक वर्षों की विरासत के साथ, 39 प्रॉपर्टीज़ के बढ़ते पोर्टफोलियो और देशभर के प्रमुख शहरों में 2,537 से अधिक रूम्स (कीज़) के साथ, सयाजी लग्ज़री और आत्मीयता का संतुलित अनुभव प्रदान करता है। दूरदर्शी नेतृत्व से निर्मित अपनी मजबूत परंपरा के साथ, यह ब्रांड पर्सनलाइज़्ड सर्विस, आधुनिक सुविधाओं और 'गेस्ट-फर्स्ट' सोच के लिए पहचाना जाता है। भारत में 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के रूप में मान्यता प्राप्त सयाजी होटल्स अपने होटल्स और टीमों के बीच 'पीपल-फर्स्ट' संस्कृति को बढ़ावा देते हुए नए मानक स्थापित कर रहा है। वर्ष 2026 के ब्रांड विज़न के तहत, कंपनी उभरते और स्थापित बाजारों में रणनीतिक विस्तार और उत्पाद नवाचार पर ध्यान केंद्रित कर विश्वस्तरीय और समावेशी आतिथ्य अनुभव प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
