गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में होलिका दहन समारोह, त्याग और समरसता का संदेश
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में होलिका दहन समारोह, त्याग और समरसता का संदेश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, हेडलाइंस गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में आज शाम को होलिका दहन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पर्व का उद्देश्य न केवल धार्मिक उत्सव मनाना था, बल्कि समाज में व्यसन, फैशन और अश्लीलता जैसी सामाजिक बुराइयों का निवारण करने का संकल्प भी लिया गया।
समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाने, समरसता, प्रेम और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का भी संकल्प लिया।
गायत्री शक्तिपीठ के इस कार्यक्रम ने न केवल होलिका दहन की धार्मिक परंपरा को जीवित रखा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा भी दी।
