नगर परिषद सिराली उपाध्यक्ष श्याम बुचा के साथ लोगों ने जमकर मनाई होली 

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो – संजय योगी 7805953532

सिराली। नगर में रंगों का पर्व होली इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद सिराली के उपाध्यक्ष श्याम बुचा ने नागरिकों के साथ मिलकर होली खेली और सभी को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

होली के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों में रंग-बिरंगे चेहरों और खुशियों का माहौल देखने को मिला। उपाध्यक्ष श्याम बुचा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। हमें इस दिन सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर शंकर बुचा, मनीष मुकाती, हुकुम मुकाती, रामकृष्ण मुकाती, अनिल राजपूत, राकेश भाई रे, अनिल भाई रे, अशोक रायखेरे, रमेश रायखेरे, संजय बुचा, धीरज मुकाती, रामावतार भाई रे, महेश बुचा, बृजमोहन बुचा, मुकेश भाई रे, मांगीलाल भाई रे, सुनील टाले, कैलाश मुकाती, रिकिन मुकाती, शिवदास गुर्जर, बंटी भाई रे सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया तथा उत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।