राजेश्वर सिंह के निवास पर होली फाग उत्सव: रंगों और खुशियों का संगम

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल गोविंदपुरा, अवधपुरी, ऋषिपुरम छठ पूजा उत्सव समिति एवं शनि धाम मंदिर अवधपुरी के अध्यक्ष एवं बिहार समाज जिला अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निवास पर होली का फाग उत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह विशेष आयोजन गोविंदपुरा, अवधपुरी और ऋषि पुरम क्षेत्रों के लोगों के बीच खुशी और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। इस खास मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से दिलीप सिंह, बृजेश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, मधु भाई, अभिजीत सिंह, प्रदीप सिंह, उमरे गिरीश भाई, पिंटू सैनी, प्रिया यादव, बबीता गोस्वामी, विकास मेहरा, सुजीत पिंटू, बाबी प्रेम, नामदेव, स्वप्निल भाई, सोनू हर्ष कृष यादव, पिंटू यादव पिंटू सैनी रतन कुमार तायडे समेत अन्य कई लोग शामिल थे।

समारोह में पारंपरिक रंगों से भरे इस उत्सव में अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। होली के रंगों में लहराता माहौल और उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत "होली में उड़े रे गुलाल" इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। गीत के साथ-साथ कार्यक्रम में नृत्य और डांस का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने जमकर हिस्सा लिया और रंगों से भरे इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने अपने संदेश में कहा, "होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं है, यह भाईचारे, एकता और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर न सिर्फ रंगों में रंगना चाहिए, बल्कि दिलों में भी प्यार और सम्मान का रंग भरना चाहिए।"

समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और मिठाईयों का आदान-प्रदान किया। यह पर्व हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में अपार खुशियाँ लेकर आया।

समाप्ति के बाद सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी और इस रंगीन उत्सव की सफलता की कामना की।