मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम सम्पन्न:
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम सम्पन्न:
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री मोहन सिंह यादव जी एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के नाम से संबोधित ज्ञापन मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक महोदय श्री ऋषि गर्ग (IAS) के हाथों सौंपा गया।
ज्ञापन में संविदा कर्मचारियो के नियमितिकरण , 2013 संविदा विसंगति, पूर्व क्षेत्र के अनुकम्पा कार्यालय सहायकों का नियमितिकरण,05 वर्षों से पूर्व सभी कर्मचारियों को संविदा से नियमित करने । नियमित कार्मिकों की 23200 से 25300/- वेतन विसंगति ,ग्रह जिला स्थानांतरण बाह्य स्रोत कार्मिकों की CPCT अनिवार्यता खत्म करने , 62 वर्षों तक कार्य करने,बाह्य स्रोत कार्मिकों के निगम की स्थापना मृत्युपरांत 50 लाख की अनुग्रह राशि, 2000 से 2012 तक की सामान्य मृत्यु के अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण , उच्च शिक्षा प्राप्त कार्मिकों को पदोन्नति , सहायक राजस्व अधिकारी की उच्च वेतनमान विसंगति सेवानिवृत कार्मिकों की विसंगति का विषय रखा गया है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक शुक्ला जी, महामंत्री श्री सुशील कुमार पांडे जी, मध्य क्षेत्र के महामंत्री श्री संदीप त्रिपाठी, उत्पादन के महामंत्री श्री पंकज पवार, ट्रांसमिशन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ,महामंत्री श्री राजेश जैन, पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री श्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव जी , रामविलास टाले , रामनरेश नागर ,अध्यक्ष श्री जामलिया जी समेत , श्री देवेंद्र नेवले, श्री अमित सिंह राजपूत, अमित सिंह कुर्मी , संदीप सूर्यवंशी , वशिष्ठ पटेल, संदीप ठाकरे, शेखर जी , सुदीप मिश्रा जी, अंकित श्रीवास्तव जी, अखिल भारतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया
