भ्रष्टाचार और साजिश का खुलासा: भाजपा नेता और अधिकारियों पर आरोप, करोड़ों की जमीन हड़पने की कोशिश

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा नेता राहुल कोठारी और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर अयोध्या बायपास स्थित एक भूमि को हड़पने की साजिश रची। यह भूमि अनिल ठाकुर के नाम पर दर्ज है, जो 30-35 वर्षों से यहां खेती का कार्य कर रहे हैं। अनिल ठाकुर के पिता ने यह भूमि खरीदी थी और उनके निधन के बाद यह भूमि अनिल ठाकुर और उनकी मां, अवंती बाई ठाकुर के नाम पर दर्ज हो गई।

अनिल ठाकुर ने इस भूमि का वटान करने के लिए तहसील में आवेदन किया था, जिसके बदले में पटवारी और आर आई ने ₹300,000 की घूस की मांग की। जब अनिल ठाकुर ने यह घूस नहीं दी, तो उनका वटान अनुमोदन नहीं किया गया। इसके बाद, तहसीलदार, एसडीएम और भाजपा नेता राहुल कोठारी ने मिलकर उनकी भूमि के पड़ोसी कृषक के द्वारा उनकी भूमि को अपना बताकर वटान कर दिया, जो कि शासकीय रोड में विलीन हो चुका था।

इसके बाद, सिविल न्यायालय का स्टे होने के बावजूद भाजपा नेता के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई और तहसील में नामांतरण भी कर लिया गया। अनिल ठाकुर को इस गलत वटान की भनक तक नहीं लगने दी गई। जब अनिल ठाकुर ने इस मामले का विरोध किया, तो उन्होंने न्यायालय का रुख किया और राजस्व न्यायालय तथा जिला न्यायालय में अपील की, लेकिन अधिकारियों और भाजपा नेता ने न्यायालय के आदेश की भी अनदेखी की।

अनिल ठाकुर का कहना है, "यह जमीन मेरे पिताजी ने खरीदी थी, और उनकी मृत्यु के बाद यह मेरे और मेरी मां के नाम पर दर्ज हुई 30 सालों से इस जमीन पर मैं फसल करता आ रहा हूं। और उन्होंने कहा कि अब मुझे बार-बार भाजपा नेता राहुल कोठारी और उनके साथियों से धमकियाँ मिल रही हैं, कि अगर मैंने जमीन नहीं छोड़ी तो मुझ पर अन्याय होगा। मुझे इस मामले में मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद है।"

अनिल ठाकुर के अनुसार, भाजपा नेता राहुल कोठारी और अन्य अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं और दबाव बना रहे हैं कि वह अपनी जमीन छोड़ दें। उनका कहना है कि इस भ्रष्टाचार और साजिश के जिम्मेदार भाजपा नेता राहुल कोठारी, पटवारी, आर आई, तहसीलदार और एसडीएम हैं। और उन्होंने आशंका जताई की मुझे जमीन से बेदखल करने के लिए गुपचुप तरीके से मुझे बगैर सूचना के अंदरूनी करवाई चल रही है

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और उनकी जमीन को भाजपा नेता राहुल कोठारी से बचाने में मदद करें। अनिल ठाकुर का कहना है, "मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश में किसी का भी नामांतरण और वटान पेंडिंग नहीं रहना चाहिए, लेकिन अधिकारी और भाजपा नेता मिलकर आम जनता की जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं।"

इस मामले में प्रशासन और न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जबकि अनिल ठाकुर जमीन पर काबिज हैं और उनके पास सभी कानूनी दस्तावेज़ उनके पक्ष में हैं प्रेस वार्ता में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने सरकार से मांग की पूरे मामले में निपक्ष जांच की जाए और दोषियों को सजा दी जाए एवं राहुल कोठारी को भी दायित्व से हटाया जाए