माताजी की स्मृति में लगाए 11 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार और विनोद पवार के नेतृत्व में ग्राम झरखेड़ा में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ग्राम झरखेड़ा में माताजी श्रीमति फुलवतीबाई की याद में 11 पौधे लगाए गए, जिसमें करीब 5-6000 लोग उपस्थित रहे। अशोक पवार ने पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार और विनोद पवार की प्रेरणा में ग्राम झरखेड़ा में माताजी श्रीमति फुलवतीबाई जी की तेरहवीं कार्यक्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताजी की याद को संजोते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।अशोक पवार ने कार्यक्रम में कहा:

"हमने यह पौधे माताजी की स्मृति में लगाए हैं। हमारा उद्देश्य उनकी यादों को जीवित रखना है और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में भी एक कदम उठाना है। हम इन पौधों की नियमित देखभाल और पानी देने का संकल्प लेते हैं, ताकि ये सुरक्षित रहें और पर्यावरण को लाभ पहुँचाएँ। हमारी कोशिश है कि माताजी की यादें इन पौधों के माध्यम से हमेशा जीवित रहें।"उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भी पौधों की सुरक्षा और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पारिवारिक शामिल सदस्य: दुलीचंद, हरिप्रसाद पटेल, लीलाकिशन, फूलसिंह, रमेशचंद्र, भगवानसिंह, कमलसिंह, लीलाकिशन, मोहनलाल, रामसिंह, भगवानसिंड, रामभरोस, आत्माराम, भगवानदास, नारायण, मनोहर, मुन्नालाल, कैलाशबन्द, आजाद (अज्जू)

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से भोपाल समता समाधान पार्टी ने माताजी की स्मृति और पर्यावरण संरक्षण दोनों के संदेश को बड़े पैमाने पर साझा किया। इस अवसर पर पत्रकार अशोक चिंतामन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे