भोपाल में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव बनी
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल, अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी (आ.स.पा.) ने सुश्री प्रेमलता यादव को भोपाल जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती इन्दू वंशकार ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित और पिछड़े समाज के समग्र विकास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
नियुक्ति पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि सुश्री यादव द्वारा समाज कल्याण एवं विकास में किए गए प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि वे अपने कार्यों में निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा जारी रखेंगी।
श्रीमती इन्दू वंशकार ने कहा, “हमारा उद्देश्य उपेक्षित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना है, और इस दिशा में प्रेमलता यादव का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।”
सुश्री यादव ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तिकरण और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी और पार्टी के उद्देश्यों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।अंकित सिंह वर्मा सुमन कुशवाहा फिजा अली यासीन खान सीमा राठौर राम जोशी हंस लोहड़ी राज प्रजापति श्रीमती गीता पटेल और अन्यलोक शामिल थे
