दांगी क्षत्रिय समाज एवं किसान संगठन करेगा विशाल प्रदर्शन। 16 को कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम देगा ज्ञापन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल दांगी क्षत्रिय समाज संगठन जिला भोपाल द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया कि 16 तारीख सोमवार को भाजपा नेता राहुल कोठारी के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय भोपाल में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा राहुल कोठारी के द्वारा अयोध्या बाईपास पर अनिल कुमार ठाकुर की भूमि को अधिकारियों की मिली भगत से हड़पने की साजिश की जा रही है इसके खिलाफ दांगी क्षत्रिय समाज एवं किसान समाज में बहुत आक्रोश है उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस की निष्पक्ष जांच की जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो दांगी क्षत्रिय समाज एवं किसान संगठन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा इस मीटिंग में सैकड़ो की संख्या में दांगी क्षत्रिय समाज व परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत एवं उपस्थित रहे