अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृ शक्ति ट्राइबल फाउंडेशन भेल,भोपाल द्वारा भव्य आयोजन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन द्वारा 8 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की अनेक मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी अतिथियों का स्वागत हल्दी चावल द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन तिरु. उर्मिला नेटी एवं तिरु. नलिनी मर्सकोले द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरु. सविता मरावी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने महिलाओं की एकता, शक्ति और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्था की अध्यक्ष तिरु. भारती खुर्श्याम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और संगठित बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में तिरु. सुजाता कुंजाम (पूर्व अध्यक्ष, गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन), डॉ. माया परस्ते (प्रधानाचार्य, शासकीय महाविद्यालय गुना), तिरु. क्रांति गोंड (DGM, कॉरपोरेट ऑफिस – विद्युत विभाग, भोपाल) तथा तिरु. चंद्रा सरवटे (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग, आदिवासी कांग्रेस एवं प्र.अध्यक्ष ASM भोपाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और नेतृत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तिरुमाय मीना भलावी, लिखेश्वरी सिदार और पार्वती इड़पाची द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत किया गया, वहीं अंजुला ने गीत प्रस्तुत किया। तिरुमाय पिंकी मरावी ने प्रेरणादायक भाषण दिया,आशा धुर्वे एवं मधु धुर्वे जी ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त पार्वती इड़पाची ने कविता और गीत के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी मातृशक्तियों ने भरपूर आनन्द लिया ।

 कार्यक्रम की व्यवस्था में तिरुमाय भारती खुर्श्याम जी,उर्मिला नेटी ,सविता मरावी, आशा धुर्वे,पिंकी मरावी,नलिनी मर्सकोले, रमा कोडापे ,निशा ताराम , मधु धुर्वे एवं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में तिरु. रमा कुड़ापे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित मातृशक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। यह आयोजन महिलाओं की एकता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बना।