प्रांतीय कुशवाहा समाज, मध्य प्रदेश में बड़ी खुशी की लहर पुरुषोत्तम कुशवाहा बने भोपाल संभाग के महामंत्री

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल: प्रांतीय कुशवाहा समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुशवाहा को भोपाल संभाग का महामंत्री नियुक्त किया। उनकी इस नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज में उत्साह का माहौल सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न जिलों तक बधाई का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए भविष्य में संगठन के विकास की कामना की है। महामंत्री पुरुषोत्तम कुशवाहा ने संगठन एवं संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

"मैं अपनी जिम्मेदारियों पर खड़ा उतरूंगा और समाज के प्रत्येक सदस्य के हित में लगातार प्रयासरत रहूंगा।"

संगठन और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कदम इस नियुक्ति के साथ ही समाज में समानता, पारदर्शिता और सामाजिक विकास को लेकर नई उम्मीदें जागृत हुई हैं। पुरुषोत्तम कुशवाहा का नेतृत्व समाज को शैक्षणिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। बधाई और शुभकामनाएँ

समाज के सभी वर्गों की ओर से पुरुषोत्तम कुशवाहा को इस उच्च जिम्मेदारी पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गई हैं।