सीआरपीएफ द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अस्पताल परिसर में रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही महिलाओं एवं बच्चों हेतु स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल भोपाल की चिकित्सकीय टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन नीतू जी भट्टाचार्य, महानिरीक्षक महोदया के मार्गदर्शन और आर के मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों और उनके परिवार को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन कर जवानों एवं उनके परिवार को स्वास्थ्य जागरूक और सजग बनाने का प्रयास जारी रहेगा।