समाजसेवी हरदीप सैनी ने उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन कर की अमन-चैन की प्रार्थना
समाजसेवी हरदीप सैनी ने उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन कर की अमन-चैन की प्रार्थना
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। समाजसेवी हरदीप सैनी ने हाल ही में उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रार्थना की कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध का प्रभाव हमारे देश, मध्य प्रदेश और विशेषकर भोपाल पर न पड़े।
हरदीप सैनी ने कहा कि भगवान महाकाल से उन्होंने कामना की कि यहाँ के लोग हमेशा अमन और चैन से रहें और सभी को खुशियाँ प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर जाकर मन और आत्मा दोनों को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
स्थानीय भक्तों ने भी हरदीप सैनी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि उनकी प्रार्थना से समाज में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में मदद मिलेगी।
