आर्चडीकन रेव अनिल मार्टिन ने 22 वें उपवास पर दिया सच्ची आराधना का संदेश
आर्चडीकन रेव अनिल मार्टिन ने 22 वें उपवास पर दिया सच्ची आराधना का संदेश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। उपवास के 22 वें दिन आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आर्चडीकन रेव अनिल मार्टिन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सच्चे आराधक को कैसे आराधना करनी चाहिए, इसके महत्व और सही तरीके पर मार्गदर्शन दिया।
रेव अनिल मार्टिन ने कहा कि आराधना केवल शब्दों या परंपरा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हृदय से भक्ति और ईमानदारी के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से प्रार्थना की गहराई को समझने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेव अनिल मार्टिन के उपदेश से प्रेरित होकर अपने उपवास और पूजा-अर्चना को और अधिक गंभीरता एवं भक्ति भाव से निभाने का संकल्प लिया।
