हरदीप सैनी ने जन्मदिन सेवा भाव में मनाया, एम्स में मरीजों को वितरित किया भोजन
हरदीप सैनी ने जन्मदिन सेवा भाव में मनाया, एम्स में मरीजों को वितरित किया भोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल एम्स अस्पताल के पास साकेत नगर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार श्री हरदीप सैनी ने अपने जन्मदिन को विशेष सेवा भाव में मनाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिवारों को खीर, पुरी और सब्जी का वितरण किया। इसके साथ ही हरदीप सैनी ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और गुरुद्वारा में अरदास की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महंगी होटल में जन्मदिन मनाने की बजाय जरूरतमंदों के बीच जन्मदिन मनाना ही सच्चा जन्मदिन है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि जन्मदिन पर लगने वाले खर्च को ऐसे लोगों पर खर्च करें जिन्हें वास्तव में भोजन और अन्य सहायता की आवश्यकता है।
हरदीप सैनी मध्यमवर्गीय एवं समाज के हित के लिए लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय हैं और समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रहे हैं।
