ओबीसी जनकल्याण संघ मध्यप्रदेश ने शुरू किया भव्य सदस्यता अभियान, युवाओं से जुड़ने का आह्वान
ओबीसी जनकल्याण संघ मध्यप्रदेश ने शुरू किया भव्य सदस्यता अभियान, युवाओं से जुड़ने का आह्वान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
ओबीसी जनकल्याण संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से “भव्य सदस्यता अभियान” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना है।
अभियान का नारा “सक्षम समाज – सशक्त राष्ट्र” रखा गया है। संगठन का मानना है कि जब समाज संगठित और जागरूक होगा तभी राष्ट्र भी मजबूत बनेगा। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
ओबीसी जनकल्याण संघ मध्यप्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं और जागरूक नागरिकों को संगठन से जुड़ने का आमंत्रण दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके। इसके लिए ऊर्जावान और समाजसेवा के प्रति समर्पित युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
युवराज सिंह मीणा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य बनाना नहीं बल्कि समाज के लोगों को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना भी है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों, युवाओं, मजदूरों और शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे इस सदस्यता अभियान से जुड़कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
सदस्यता अभियान से जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंह मीणा से मोबाइल नंबर 6261921860 पर संपर्क कर सकते हैं।
युवराज सिंह मीणा युवा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी जनकल्याण संघ, मध्यप्रदेश
मो. 6261921860
