जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत टिमरनी अंतर्गत ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने मंगलवार को जनपद पंचायत टिमरनी के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने व्हीबी जी राम जी योजना अंतर्गत 6 सप्ताह में आयोजित कराए जाने वाली गतिविधियों को समय सीमा में पंचायत स्तर पर प्रचारित करने, एक बगिया मां के नाम योजना के कार्यों में तीव्र गति लाने, आगामी जलगंगा अभियान 2026 की पूर्व तैयारी एवं कार्य योजना तैयार करने, 19 मार्च 2026 से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एक जलसंरचना में जनसहयोग से अभियान शुभारंभ करने, विगत वर्ष के जल गंगा अभियान के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर जल संचय पोर्टल पर अपलोड करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वाश ऑन व्हील, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण हेतु स्थल का चयन एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज सत्यापन अभियान तथा चिन्हित पंचायत में कचरा कलेक्शन एवं प्लास्टिक कलेक्शन, प्रत्येक पंचायत में वॉश ऑन व्हील के तहत ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से डिमांड एवं मांग पूर्ति करने, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के तहत सभी ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों का चयन कर 13 मार्च 2026 तक जनपद पंचायत में सूची उपलब्ध कराने, शौचालय के जियो टैग करने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम सत्यापन अभियान के तहत जनपद स्तर से गठित सत्यापन दलों द्वारा ग्रामों का सत्यापन करने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों के अधिरोपित करारोपण की वसूली करने एवं पंचायत दर्पण पर एंट्री करने, ग्राम पंचायतों में बकाया विद्युत बिल भुगतान करने, पंचायतों के अनुपयोगी विद्युत कनेक्शन को बंद करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों के ई-केवायसी करने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण को प्राथमिकता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसफ ने ग्राम पंचायत रहटगांव, बड़झिरी, राजाबरारी, टेमरुबहार के अनुपस्थित सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल, जनपद एवं जिला पंचायत के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
