मिनी माता नारी उत्थान एवं बाल वृद्धा विकलांग सेवा संस्थान ने निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल गोपाल नगर खजूरी कला मंदिर स्थित संत गुरु घासीदास मंदिर में मिनी माता नारी उत्थान एवं बाल, वृद्धा, विकलांग सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में सूरज एवं मुस्कान ने परिणय सूत्र में बंधकर अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया।

संस्था के अध्यक्ष मंसाराम उर्फ बंजारे बाबा ने मीडिया को बताया कि यह विवाह समारोह पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विवाह जैसी महत्वपूर्ण परंपरा में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संचालन और विवाह संस्कार पंडित भरत तिवारी ने संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

संस्था के माध्यम से ऐसे सामूहिक विवाह आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर मोनू ठाकुर की उपस्थित रहे