भोपाल में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि

बंसल अस्पताल में 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की विशेषज्ञ टीम, अत्याधुनिक तकनीक और मरीजों के विश्वास का परिणाम है।

 

इन ट्रांसप्लांट्स में ABO इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट (जब डोनर और रिसीवर का ब्लड ग्रुप मेल नहीं खाता), स्वैप ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ट्रांसप्लांट और कैडेवर ट्रांसप्लांट (ब्रेन डेड डोनर से) जैसी जटिल प्रक्रियाएं शामिल हैं।अस्पताल में अब तक 500+ किडनी ट्रांसप्लांट कर चुकी है इनमे मुख्य 70 से अधिक ABO इनकम्पैटिबल, 25 स्वैप, 20 कैडेवर और 7 पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।

ट्रांसप्लांट टीम में प्रमुख रूप से नेफ्रोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी, डॉ. हर्षिता शर्मा, ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. संतोष अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार झा, और डॉ. मानव गिडियन शामिल हैं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. दीपा नवकार, डॉ. रितेश जैन, डॉ. लक्ष्मीकांत बनाबाकोडे और डॉ. अभिनव सराफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. कमलेश तलेसरा और डॉ. राहुल जैन एवं ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर रविंद्र और अंकुर ने भी अहम भूमिका निभाई है।

 

डॉ. संतोष अग्रवाल ने बताया कि यहां सभी डोनर सर्जरी लेप्रोस्कोपिक तकनीक से की जाती हैं, जिससे रिकवरी तेजी से होती है और डोनर एक सप्ताह के भीतर घर जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए न केवल मध्यप्रदेश बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंच रहे हैं।

डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि किडनी फेलियर के मरीजों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस की तुलना में अधिक प्रभावी और दीर्घकालिक समाधान है। अब ABO इनकम्पैटिबल और स्वैप ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होने से ब्लड ग्रुप की बाधा भी काफी हद तक समाप्त हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बंसल हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर वैश्विक मानकों के बराबर है।

डॉ. अमित कुमार झा ने कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के जीवन में लौटी उम्मीद और नए जीवन का प्रतीक है।”

डॉ. हर्षिता शर्मा ने बताया कि जटिल ट्रांसप्लांट मामलों में भी मरीजों की रिकवरी सामान्य ट्रांसप्लांट की तरह ही होती है और सफलता दर भी उतनी ही बेहतर रहती है।

 

अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुनील बंसल ने कहा, “यह उपलब्धि हमारी विशेषज्ञ टीम, अत्याधुनिक तकनीक और मरीजों के विश्वास का परिणाम है। भविष्य में भी हम उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

किडनी ट्रांसप्लांट की उपलब्ध सेवाएं

 

• लिविंग डोनर ट्रांसप्लांट: जीवित व्यक्ति से किडनी लेकर प्रत्यारोपण।

• ABO इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट: जब डोनर और रिसीवर का ब्लड ग्रुप अलग हो, तब भी विशेष तकनीक से ट्रांसप्लांट संभव।

• स्वैप (किडनी एक्सचेंज) ट्रांसप्लांट: दो अलग-अलग परिवार एक-दूसरे के मरीजों को किडनी देकर मैचिंग की समस्या का समाधान करते हैं।

• कैडेवर ट्रांसप्लांट: ब्रेन डेड डोनर के अंगों का उपयोग करके किडनी प्रत्यारोपण।

• पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट: बच्चों के लिए विशेष किडनी प्रत्यारोपण।

 

अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं

• पूर्ण इन-हाउस मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम

• जटिल एवं हाई-रिस्क ट्रांसप्लांट में विशेषज्ञता

• 24×7 समर्पित ट्रांसप्लांट ICU एवं ट्रांसप्लांट सुइट

• अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर