रोटरी क्लब भोपाल हिल्स ने आयोजित किया रक्तदान और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल: रोटरी क्लब भोपाल हिल्स ने आईटीआई कैंपस, गोविंदपुरा में रक्तदान शिविर और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को बुनियादी चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना था।

रक्तदान शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका उपयोग अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। वहीं नेत्र जांच शिविर में 35 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।

इस सेवा परियोजना के इवेंट चेयरमैन रोटेरियन अनिल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हर्ष वाई मित्तल के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्लब के सचिव रोटेरियन कमल वाधवानी ने बताया कि क्लब समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास करता है।