दानोद में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री शनि कथा का आयोजन
दानोद में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री शनि कथा का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस | संतोष योगी की खबर
दानोद में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्री शनि कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक ग्राम दनोद में संपन्न होगा।
आयोजन में शनि उपासक डॉ. दादू महाराज द्वारा भक्तों को श्री शनि देव की महिमा और कथा का श्रवण कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद 30 और 31 मार्च तथा 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्री शनि कथा का आयोजन होगा।
समापन अवसर पर 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती और प्रसादी वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री जगदीश धनगर परिवार और श्री शिवराम भावर हैं। वहीं आयोजन की जिम्मेदारी आयोजन अध्यक्ष श्री अनारसिंह गोठरे, श्री राजू मोरे एवं हनुमान मंदिर समिति ग्राम दानोद द्वारा निभाई जा रही है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
