ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ईद पर दी विशेष अपील, इरान के राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक समशुल हसन ने शुक्रवार की नमाज के बाद पूरे मुस्लिम समाज से अपील की है कि इस साल ईद का त्योहार काली पट्टी बांधकर मनाया जाए।

समशुल हसन ने कहा कि यह कदम इरान के राष्ट्रपति की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत नेकदिल और भारत के प्रति हमेशा मददगार रहे।

हसन ने अपने संदेश में कहा कि काली पट्टी बांधकर ईद मनाना एक ऐतिहासिक परंपरा और सम्मान का प्रतीक होगा, जो पूरे समाज को एकजुट करने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की भी अपील की।

इरान के राष्ट्रपति निधन विश्वभर में मुस्लिम और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारत और अन्य देशों के लिए कई अवसरों पर मदद और सहयोग का हाथ बढ़ाया।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान ने अयातुल्ला खामनई की मौत को मुस्लिम समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है तथा उन्होंने पूरे देश के मुसलमानों से यह अपील की कि ईद को सादगी से मनाए और भारत का संविधान संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करने का अधिकार देता है तो आप सभी काली पट्टी बांध कर ईद की नमाज अदा करने जाए और सहिष्णुता एवं एकता बनाए रखने की भी अनुरोध किया है।

 डॉ हफीज़ ख़ान (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ) तनवीर कुरैशी (प्रदेश अध्यक्ष), शेख इस्माइल (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष) आज़म हफीज़ ख़ान (प्रदेश प्रवक्ता) आरिफ खान (प्रदेश मीडिया प्रभारी जाहिद खान, सैयद अदनान, वो अन्य कार्यकर्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे