होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण के स्वरूपों ने खेली फूलों की होली कार्यक्रम में शामिल हुये बालिस्ता रावत ।

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस भारतीय जनता पार्टी की रामसखी लोधी व मालीखेड़ी महिलाओं के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी भानपुर मंडल अध्यक्ष निलेश गौर, वार्ड 72 के पार्षद, जोन 16 के अध्यक्ष विकास पटेल, वार्ड 73 के पार्षद राजू राठौर, भाजपा पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद गौर, भानपुर मंडल मंत्री रमा कुशवाह, मालीखेड़ी हनुमान मंदिर के पुजारी शुक्ला जी हुये शामिल ।

        निलेश गौर, राजू राठौर, बालिस्ता रावत ने कार्यक्रम को किया संबोधित, संचालन प्राची व आभार आयोजक रामसखी लोधी ने किया ।

       कार्यक्रम में राधा कृष्ण के स्वरूपों ने फाग के गीतों पर सुंदर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, स्वरूपों के साथ आयोजक की महिलाओं ने भी किया नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई ।