मध्यप्रदेश से राज्यसभा में रघुवंशी समाज के प्रतिनिधि की मांग

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेतृत्व से यह मांग उठी है कि इस बार राज्यसभा में सामान्य वर्ग विशेषकर रघुवंशी समाज के किसी वरिष्ठ नेता को भेजा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में अधिकांश महत्वपूर्ण पद एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को ही दिए गए हैं। कांग्रेस में विधानसभा में विपक्ष का नेता एसटी, पीसीसी अध्यक्ष ओबीसी, राज्यसभा में श्री अशोक सिंह यादव ओबीसी वर्ग से हैं। भाजपा में 2014 के बाद सभी मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से रहे हैं।

रघुवंशी समाज को निगम मंडल और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग

भाजपा शासन में रघुवंशी समाज को मंत्री या निगम मंडल में कोई स्थान नहीं मिला है। समाज लगभग 25-30 विधानसभा क्षेत्रों और 8-10 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभावी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस बार रघुवंशी समाज के किसी सदस्य को राज्यसभा भेजा जाता है और निगम मंडल में उपयुक्त जिम्मेदारी दी जाती है, तो समाज खुलकर उस पार्टी का समर्थन करेगा। वहीं नजरअंदाज करने पर समाज अन्य दलों को सहयोग दे सकता है।