बीएचईएल गेट क्रमांक 5 पर किसानों-मजदूरों के प्रचार वाहन का स्वागत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नए श्रम कानूनों के विरोध में आवाज बुलंद
बीएचईएल गेट क्रमांक 5 पर किसानों-मजदूरों के प्रचार वाहन का स्वागत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नए श्रम कानूनों के विरोध में आवाज बुलंद
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल बीएचईएल के गेट क्रमांक 5 पर किसानों और मजदूरों का प्रचार वाहन पहुँचा, वाहन के साथ पुषण भट्टाचार्य एवं शर्मा जी शामिल थे जो अमेरिका-भारत ट्रेड डील तथा नए श्रम कानूनों के विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली के समर्थन में देशभर में प्रचार कर रहा है।
इस अवसर पर गेट क्रमांक 5 पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से नए लेबर कोड के लागू होने से मजदूरों पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को विस्तार से बताया गया। साथ ही ट्रम्प प्रशासन और मोदी सरकार की नीतियों से मजदूर वर्ग एवं किसानों को होने वाले संभावित नुकसान पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के श्रमिकों और किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सभी मजदूरों से 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
बीएचई कामगार ट्रेड यूनियन (सीटू) के साथियों ने लाल झंडे और पोस्टर के साथ इस जत्थे का स्वागत किया और बीएचईएल के स्थायी एवं ठेका श्रमिकों से अपील की कि वे मजदूर-किसान एकता को मजबूत करते हुए आने वाली दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
इस कार्यक्रम में भेक़्टू सीटू यूनियन के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता, अध्यक्ष लोकेन्द्र शेखावत, कुलदीप मौर्य, विनय सिंह, नितिन अकोदिया, डमरूधर पिंग, गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
