नाथ योगी समाज का द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 19 मार्च को हरदा में
नाथ योगी समाज का द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 19 मार्च को हरदा में
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ : संजय योगी | मो. 7805953532
नर्मदा क्षेत्रीय अखिल भारतवर्षीय नाथ योगी समाज, हरदा द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 19 मार्च 2026, गुरुवार को हरदा स्थित श्री गोरक्षनाथ मंदिर, श्री गुहेश्वर मंदिर प्रांगण, बैरागढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे श्री गुरु गोरखनाथ जी की आरती एवं पूजन के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को अपना परिचय देने और एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के समापन पर दोपहर 12 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, जिसकी शुल्क 251 रुपये निर्धारित की गई है। सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों को अपना पूर्ण बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
नाथ योगी समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, अभिभावकों एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संवाद, परिचय और वैवाहिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी भेजने हेतु नंबर : 9644193490
संपर्क सूत्र :
9009529406, 7415159677, 9617496786, 9977343364,
8602441338, 9826382959, 9754332902
