संस्कारों से सजेगा भविष्य : भोपाल में 200 मातृशक्तियों के साथ होगा भव्य सामूहिक पुंसवन संस्कार, साथ ही युवा व्यक्तित्व परिष्कार सत्र

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के व्यवस्थापक राजेश पटेल जी के मार्गदर्शन में “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भव्य सामूहिक पुंसवन संस्कार का आयोजन रविवार, 15 मार्च को एम.पी. नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के अश्वमेध हॉल में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

यह आयोजन महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसका संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता मधु श्रीवास्तव एवं महिला युवा प्रकोष्ठ की पूरी टीम के सहयोग से होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भस्थ शिशु के उज्ज्वल, संस्कारित और प्रतिभावान भविष्य के लिए गर्भकाल से ही श्रेष्ठ संस्कारों का संचार करना है।

इस सामूहिक पुंसवन संस्कार में लगभग 200 मातृशक्तियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस वैदिक परंपरा से जुड़कर आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के इस अभियान का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम के दौरान भावी माता-पिता को गर्भ का विज्ञान, गर्भ संवाद, योग-प्राणायाम, संतुलित आहार-विहार, आदर्श दिनचर्या तथा मल्टीपल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि गर्भकाल ही वह समय है जब बच्चे के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और संस्कारों की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा दिया गया संकल्प “इक्कीसवीं सदी नारी सदी होगी” इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान, जागरण और सशक्तिकरण का प्रतीक बन रहा है। आयोजकों का मानना है कि यदि मातृशक्ति जागृत और संस्कारित होगी तो समाज और राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल बनेगा।

इसी दिन आदरणीय अमर धाकड़ जी (प्रांतीय सह समन्यवक युवा प्रकोष्ठ) के मार्गदर्शक में व जिला युवा समन्वयक डॉ दयानन्द समेले जी, अनमोल पाठक जी(युवा सहसमन्वयक) पंकेश जी, गोपाल जी, साथ ही विशेष राजूराम जी के नेतृत्व में पूरी युवा प्रकोष्ठ टीम युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक जीवनदृष्टि के लिए “युवा व्यक्तित्व परिष्कार सत्र” का भी आयोजन किया जाएगा। यह सत्र प्रातः 9:30 बजे से 12 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ, एम.पी. नगर में आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को जीवन प्रबंधन, आत्मविकास और संस्कारमय जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा । इसमें अभिषेक परमार ( मीडिया प्रभारी ) की भी खास उपस्थिति रहेगी ।

आयोजकों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी गर्भवती माताओं, भावी माता-पिता तथा युवाओं से इस प्रेरणादायी आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य संस्कार और सकारात्मक पहल से जुड़ सकें। ।

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल