टिमरनी में “नारीत्व का उत्सव” कार्यक्रम 15 मार्च को, कई जिलों की महिलाएं होंगी शामिल
टिमरनी में “नारीत्व का उत्सव” कार्यक्रम 15 मार्च को, कई जिलों की महिलाएं होंगी शामिल
भोपाल हेडलाइंस | संजय योगी की खबर 7805953532
टिमरनी (जिला हरदा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था द्वारा 15 मार्च 2026 को आंबेडकर भवन टिमरनी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष सामुदायिक कार्यक्रम “नारीत्व का उत्सव” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, नेतृत्व और सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहेगा।
संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि कार्यक्रम में लंदन से निधि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं दिल्ली की शिवानी कुमार, हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रसिद्ध माउंटेनियर ज्योति रात्रे तथा चित्रा उपाध्याय (फिनो पेमेंट बैंक) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और नेतृत्व पर संवाद आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आत्मरक्षा का प्रदर्शन और विभिन्न खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी, जिससे महिलाओं और किशोरियों में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़े।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लगभग 10 जिलों से महिलाएं और युवतियां भाग लेंगी। वहीं जिला हरदा के टिमरनी, आलमपुर, रहटगांव, छीदगांव तमोली, हरदा, रायबोर, बहारागांव, ढांगांव, कपासी, हंडिया और नोसर सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करेंगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें नेतृत्व और आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना तथा महिलाओं के बीच सामुदायिक भावना को मजबूत करना है।
