राजधानी भोपाल में 15 मार्च को होगा मांझी समाज का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मांझी-कीर समाज के युवक-युवतियों के लिए एक भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

म.प्र. माझी कीर आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं उत्थान समिति द्वारा आयोजित यह सम्मेलन भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित किया जाएगा।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मांझी-कीर समाज के युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे एक-दूसरे से परिचित होकर अपने लिए योग्य जीवनसाथी का चयन कर सकें।

उन्होंने समाज के सभी अभिभावकों एवं युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

निवेदक :

म.प्र. माझी कीर आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं उत्थान समिति

संपर्क सूत्र :

मुकेश बाथम (प्रदेश अध्यक्ष) – 9399188107

आर. एस. रायकवार (कोषाध्यक्ष) – 9993417772

मनोज बाथम (प्रदेश उपाध्यक्ष) – 7974327808

आशुतोष बाथम (महासचिव) – 9691944110

बालकिशन बाथम (महामंत्री) – 9770204155

भागचंद बाथम (कोषाध्यक्ष) – 9753522488