नगर परिषद सिराली की नेशनल लोक अदालत में वसूली, लाखों रुपये की राशि हुई जमा

सिराली/ दीपक बिल्लौरे की खबर 

सिराली/नगर परिषद सिराली द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में कर वसूली के प्रकरणों का निराकरण करते हुए उल्लेखनीय राशि जमा की गई। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस लोक अदालत में करदाताओं ने अपने बकाया कर का भुगतान कर मामलों का निपटारा कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न करों के प्रकरणों में वसूली की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 60 प्रकरणों में 1,02,9914 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा 10 प्रकरणों में 2,89,525 रुपये तथा 40 प्रकरणों में 45,9447 रुपये की वसूली की गई। साथ ही 8 प्रकरणों में 5,942 रुपये की राशि जमा कराई गई।

इस प्रकार लोक अदालत में कुल मिलाकर 3,48,767 रुपये की राशि नगर परिषद के खाते में जमा हुई।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करना और नागरिकों को राहत प्रदान करना है। लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने बकाया कर जमा कर प्रकरणों का समाधान कराया।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर जमा कर नगर के विकास कार्यों में सहयोग करें।