बिहारी मोहल्ला में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित
बिहारी मोहल्ला में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। आम आदमी पार्टी (AAP) अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद वकील खान द्वारा बिहारी मोहल्ला, सुभाष फाटक पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जावेद वकील खान ने कहा, “रमज़ान का यह पाक महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। हमारी पार्टी का उद्देश्य सभी समुदायों के बीच सामंजस्य और सहयोग बढ़ाना है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक को अपने अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिलें। ऐसे कार्यक्रम इसी भावना को मजबूत करते हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश साझा किया।
