साधु-संतों , सकल समाज की उपस्थिति में विधायक व महापौर ने लगाई हाजिरी, 33वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।शिवाजी नगर स्थित श्री परशुराम मंदिर में *“एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम”* श्रृंखला के अंतर्गत संगीतमय 33वां सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सकल समाज एवं साधु-संतों की पावन उपस्थिति रही। इस अवसर पर *माननीय दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल के लोकप्रिय विधायक एवं भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर* ने भी उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ में हाजिरी लगाई और भगवान श्रीराम के चरणों में प्रार्थना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान *राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई,* जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को अत्यंत आनंदित कर दिया। सुंदर सजावट और भक्ति संगीत के बीच प्रस्तुत इस झांकी ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान *“राम का आधार = रामायण वितरण योजना” के अंतर्गत 7 श्रद्धालुओं को श्री रामचरितमानस (अर्थ सहित) तथा 3 श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण* भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से सनातन धर्म ग्रंथों के अध्ययन एवं संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर *32 सनातन धर्म प्रेमियों को उनके जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ* के अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पमाला, श्रीफल एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मान प्रदान कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्ति गीतों एवं रामनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

आयोजकों ने बताया कि “एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम” श्रृंखला के अंतर्गत अगला 34वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ *11 अप्रैल 2026* को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, साधु-संतों, मातृशक्ति एवं समाज के गणमान्य नागरिकों के प्रति आयोजकों ने *आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद* ज्ञापित किया।

आयोजक – *श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल, भोपाल।*