ब्राह्मण-सवर्ण समाज ने उठाई 11 सूत्रीय मांगें, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सरकार को चेतावनी
ब्राह्मण-सवर्ण समाज ने उठाई 11 सूत्रीय मांगें, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सरकार को चेतावनी
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल: ब्राह्मण और सवर्ण समाज ने 15 मार्च, रविवार को लाल मैदान, नेहरू नगर स्थित खुशिलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के युवाओं और अधिकारों की रक्षा को लेकर ब्राह्मण रेजीमेंट भोपाल ने आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी।
मुख्य आयोजक रामनारायण अवस्थी और चंद्रभान तिवारी ने कहा, “अब समय मांगने का नहीं, बल्कि छीनकर लेने का है। हम सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देना चाहते हैं।”
आंदोलन में 11 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता दी गई, जिनमें यूजीसी के विवादित नियमों को रद्द करना, आरक्षण नीति में सुधार, एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक, और समानता के अधिकार की सुनिश्चितता शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए स्वरूची भोज की भी व्यवस्था की गई।
