माँ कर्मा देवी जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम, भजन-कीर्तन व विशाल भंडारा आयोजित
माँ कर्मा देवी जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम, भजन-कीर्तन व विशाल भंडारा आयोजित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। कोलार रोड स्थित माँ कर्मा देवी धाम (फेदकलाँ, इस्कॉन मंदिर के पास) में साहू समाज कल्याण समिति (रजि.) कोलार रोड भोपाल द्वारा माँ कर्मा देवी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के लोग अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए और माँ कर्मा देवी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन, महाआरती, विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और महाआरती में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि माँ कर्मा देवी त्याग, सेवा और सामाजिक एकता की प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एवं समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माँ कर्मा देवी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज की एकता और सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं और आगे भी समाज के उत्थान के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक मोतीलाल साहू, दयाराम साहू, महामंत्री सुरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष कमलेश साहू, सचिव मनोज साहू, सह-कोषाध्यक्ष भागचन्द साहू, उपाध्यक्ष जगदीश साहू, नरेश साहू सहित साहू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहू समाज कल्याण समिति, कोलार रोड भोपाल के सहयोग से संपन्न हुआ।
