मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल, मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के सभी 55 जिलों में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के तहत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किए।भोपाल में यह ज्ञापन मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, मध्य क्षेत्र के महामंत्री संदीप त्रिपाठी, प्रदेश सचिव सुनील सरयाम, मध्य क्षेत्र कोषाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत, शेखर राखड़े, अमित कुमार कुर्मी, पंकज बागड़ी, वशिष्ठ पटेल, छगन दवे, महेंद्र सिंह परमार, संदीप ठाकरे, प्रकाश चेलानी, सोहेल हाशमी, रवि शिल्पकार, सुनीता नागर, हिमेश राजपूत, विनोद माथुर, कमलेश लच्छानी, चंद्रमणि, नितिन भोरजार, हरि ओम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें
ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, बाह्य स्रोत कार्मिकों के समायोजन तथा विद्युत निगम से जुड़ी अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। संदीप त्रिपाठी ने कहा कि मध्य क्षेत्र के महामंत्री संदीप त्रिपाठी ने कहा कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण और वेतन विसंगतियों का समाधान कर्मचारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
