दिल्ली के जंतर-मंतर पर सर्व ईसाई महासभा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सर्व ईसाई महासभा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया
संतोष योगी की खबर 99932 68143
नई दिल्ली। देश भर में ईसाई समुदाय पर कथित हमलों के विरोध में राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सर्व ईसाई महासभा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कैथोलिक धर्मगुरुओं, पास्टरों और बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैरी पॉल ने अपने संबोधन में भारत सरकार और प्रशासन से मसीही समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने तथा कट्टरपंथी संगठनों पर प्रतिबंध की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
धरने में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
