*काम ऐसा करो कि विधानसभा अध्यक्ष से लेकर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री भी खड़े हो तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाए*

 

*टिमरनी विधानसभा के लिए बहुत बड़ी सौगात*

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 

 *टिमरनी विधानसभा के लिए विद्युत क्षेत्र में 34 करोड़ 40 लाख की योजना स्वीकृत*

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में आज भी 94 आदिवासी ग्राम ऐसे है जहां आज भी 3 फेस बिजली 24 घंटे उपलब्ध नहीं है और न ही वोल्टेज पर्याप्त है , 

 लेकिन ....किसी ने आज तक इस बात बार ध्यान ही नहीं दिया? 

 

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के जनता ऐसा पहली बार देख रही है की एक विपक्ष का विधायक क्षेत्र के लिए एक के बाद एक नए नए विकास कार्य स्वीकृत करवाता जा रहा है, 

 

जहां एक तरफ पतंग 🪁 परिवार के लोग अभी तक , भायली की पुलिया,राेलगाँव पुल सिराली–घोंघई पुल जैसे विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में ही व्यस्त थे , वही दूसरी तरफ *टिमरनी के युवा विधायक कुंवर अभिजीत शाह विधानसभा में लड़ कर क्षेत्र के लिए 34 करोड़ की एक और बड़ी सौगात स्वीकृत करा कर

विरोधियों को भी चौका दिया है...

 

* इस कार्य के लिए टिमरनी विधायक लगभग पिछले 1 साल से प्रयास कर रहे थे*

सब से पहले उन्होंने विधानसभा :

1)प्रश्न क्रमांक 380 दिनांक 17/2/25

2)प्रश्न क्रमांक 140 दिनांक 4/11/25

3)प्रश्न क्रमांक 519 दिनांक 27/1/26

 

 

*योजना इस प्रकार पूर्ण होगी*

 

    8 फिडरो के सेपरेशन यानि फीडर विभक्तिकरण का कार्य किया जाएगा ताकि खेत की बिजली अलग और गांव की 3 फेस बिजली अलग अलग हो सके और सब स्टेशन पर लोड कम हो 

(राजाबरारी,कचनार,कायदा, 

केलझिरी,पटाल्दा,झिरी,चारूवा, छुरीखाल)

 

*291 KM नई विद्युत लाइन खींची जाएगी ताकि वोल्टेज की समस्या से निदान मिले*

किमी

 

 * लगभग 50 से 60 नवीन ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मर यानी डी. पी की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी क्योंकि अभी आदिवासी क्षेत्रों में बिजली की बहुत कमी है जमीन होने के बाद भी बिजली की कमी के कारण वाह के लोग आज भी अपनी पूरी जमीन को सिंचित नहीं कर पाते है 

 

*योजना से लाभ इस प्रकार*

 

    नल जल योजना होने के बाद भी 94 गावों के लोग इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है क्योंकि नल जल योजना के लिए भी 3 फेस लाइन की आवश्यकता होती है 

94 गावों के लोगों को पीने का पानी भरने के लिए भी खेत की लाइन आने का इंतजार करना पड़ता है 

 

   इस योजना का मुख्य उद्देश्य 94 ग्रामों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करना है। इन गांवों में अभी तक 24 घंटे थ्री-फेज बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती थी, जिससे किसानों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस योजना से 2 साल के अंदर वनांचल में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

  जरा सोच के देखिए कि हमारे गांव में कभी कभी 1( डी. पी) का 1 फेस उड़ जाए तो डी. पी को 2 फेस पर चलाया जाता है और उतने में ही हमारे गांव में वोल्टेज की समस्या आने लगती है 

 

अब जरा इस समस्या को ऐसे सोच के देखिए कि 12 से 15 आदिवासी गांवों को मात्र डी. पी के 1 ही फेस से बिजली दी जाए तो न वह मोटर ठीक से चल सकती है न ही बिजली का बल्ब 

 

*एक कटु सत्य*

 

चुनाव में हर नेता वोट मांगने के लिए रोड, पुल पुलिया और बिजली का वादा करता है 

 लेकिन चुनाव के बाद सब भूल जाता है 

 

पर मैंने मेरे जीवन में ऐसा पहला नेता देख रहा हु , जो चुनाव जीतने के बाद जो वादा किया उस वादे को पूरा करने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार से जनता के लिए लड़ भी रहा है और डंके की चोट पर काम करवा भी रहा है 

 

श्रेय की राजनीति से अलग , विधानसभा में वास्तविक संघर्ष से माननीय अभिजीत शाह जी के अथक प्रयासों से फीडर सेपरेशन यानि विद्युत विभक्तिकरण होने जा रहा है जिसके बाद किसानों को पर्याप्त और बेहतर वोल्टेज वाली बिजली मिलने से सिंचाई का काम पूरा किया जा सकेगा, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों बचेंगे। 

             ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक कई जगह सिंगल फेज बिजली व्यवस्था के कारण अत्यधिक वोल्टेज ड्रॉप की समस्या बनी रहती थी,उन्हें 3 फेस बिजली केवल तभी मिलती थी जब खेत की शिफ्ट चालू होती थी जिस कारण खेत और गांव की लाइन एक होने से न खेत में पर्याप्त बिजली मिलती है न गांव में 

 

इस योजना के लागू होने के बाद बेहतर बिजली व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को 24 घंटे स्थिर और पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। 

            यह योजना टिमरनी विधानसभा के 94 गांवों के हजारों किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

#टिमरनी का हो रहा हे वास्तविक विकास 

#15_साल_बनाम_2_साल

#नेता_नहीं_बेटा

#श्रेय_नहीं_कर्तव्य है 

#प्रयास है और क्षेत्र की जनता का विश्वास है 

#हां , अभिजीत शाह जी के प्रयास है !

#mla #netanahibeta