अतिथि शिक्षकों का महाआंदोलन घोषित, 29-30 मार्च को भोपाल में होगा प्रदर्शन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। अतिथि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर महाआंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है। इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय ठेंगड़ी भवन, भोपाल में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें अतिथि शिक्षकों के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूर्ण कराने के लिए 29 एवं 30 मार्च 2026 को भोपाल में एक ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 10 प्रकार की अलग-अलग पांच सदस्यीय समितियों का गठन किया गया है तथा प्रत्येक जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य मांग

वरिष्ठता एवं अनुभव के आधार पर हरियाणा मॉडल लागू किया जाए।

बैठक में प्रमुख रूप से आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के.सी. पंवार, अतिथि शिक्षक बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष तूफान शर्मा, समन्वयक रामचंद्र नागर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी.एम. खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, साहेबराव पाटिल, प्रदेश पदाधिकारी राजकुमारी रजक, आशीष शर्मा, जगदीश नागर, जगदीश डांगी, भीका गणावा, हिमत गुर्जर, ईश्वर, पवन, मांगीलाल, मांगीलाल राठौर सहित प्रदेश भर से जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।