जिनवानिया गांव में देवी गणगौर महोत्सव 12 मार्च से शुरू, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ : संजय योगी 7805953532

जिनवानिया। ग्राम जिनवानिया में पारंपरिक गणगौर उत्सव के अंतर्गत देवी गणगौर महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च 2026 से श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ हो गया है। पूरे गांव में धार्मिक माहौल के बीच विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीणों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।

महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च को खड़ा रखना एवं स्थापना के साथ की गई। आगामी कार्यक्रमों के तहत 19 मार्च को पाठ बैठना एवं मंडपाच्छादन आयोजित होगा, जबकि 20 मार्च को देवी गणगौर का विसर्जन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक आयोजन ग्राम जिनवानिया स्थित एक निजी निवास पर आयोजित किया जा रहा है, जहां परिवारजनों के साथ-साथ गांव के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। आयोजनकर्ता लक्ष्मी नारायण एवं श्रीमती लता बाई उन्हाले हैं। आयोजन को सफल बनाने में सुमित्रा, अंकित, कविता बाई उन्हाले, मांगीलाल, इंदिरा, जमना प्रसाद, सुभद्रा, नर्मदा प्रसाद, गुलाब, विनोद, जयंती बाई, भगवान दास, उषा बाई, मुकेश, मंजू बाई, राकेश, ज्योति बाई, नीरज, पिंकी बाई, प्रमोद, ललिता बाई, कन्हैया, पूर्णिमा, अतुल, सोनू एवं विकास उन्हाले सहित समस्त परिवार जन 

महोत्सव के दौरान सोमवार को छनेरा मंडल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। मंडल के कलाकारों ने अपने मधुर भजनों और गीतों से ऐसा वातावरण निर्मित किया कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम में डूबे रहे। इसके बाद पागरा मंडल की शानदार प्रस्तुति ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया और पूरे आयोजन में उत्साह का संचार किया।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देवी गणगौर के दर्शन करें एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।