भोपाल में ‘शतक’ फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन संपन्न, बड़ी संख्या में दर्शक रहे उपस्थित

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। कोलार रोड स्थित डीडीएक्स सिनेमा, दृष्टि प्लाजा में मंगलवार, 17 मार्च 2026 को राष्ट्रभक्ति पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का भव्य निःशुल्क प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सायं 6:30 बजे आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर फिल्म का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजा मोर्चा,मनोरंजन मिश्र समस्त मोर्चा प्रभारी,एवं भगवान सिंह परमार प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज में राष्ट्रभक्ति, संघर्ष और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा मध्यप्रदेश सौरभ ताराचंद बावरिया द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।