कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा / नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला ने मंगलवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    कमिश्नर श्री तिवारी कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। हरदा में कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। हरदा में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं किसानों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के मार्ग एवं हेलीपेड का भी अवलोकन किया। 

*कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक ने मंगलवार शाम को नेहरू स्टेडियम हरदा में कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित, प्रर्दशनी स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।