श्री साई निकेतन विद्या मंदिर, मुहाड़िया के छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन

भोपाल हेडलाइंस | सिराली संवाददाता : संजय योगी | मो. 7805953532

मुहाड़िया। क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि श्री साई निकेतन विद्या मंदिर, मुहाड़िया के होनहार छात्र युवान मन्नासे एवं विनायक भायरे का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, चारुवा में हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवान मन्नासे पिता श्री अखिलेश मन्नासे तथा विनायक भायरे पिता श्री संजय भायरे ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि ये विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।