दिल्ली में आयोजित दादा साहेब फाल्के अवार्ड समारोह में दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति

विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसर एवं फ़िल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम उपस्थित रही

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड समारोह में देशभर की कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश मुखी (पूर्व राज्यपाल, असम, त्रिपुरा एवं अंडमान-निकोबार), जगदंबिका पाल (पूर्व मुख्यमंत्री), विजय कुमार दुबे (सांसद, कुशीनगर) एवं पप्पू यादव सहित कई सांसद, विधायक (एमपी, एमएलए) और मंत्रियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर आयोजित “एमपी, एमएलए एवं मिनिस्टर अवार्ड” समारोह में जनसेवा, नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता मंजू गौतम ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया, जिसमें फिल्म जगत, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने देशभर से आए प्रतिभागियों को एक मंच पर जोड़ते हुए उनके योगदान को सम्मानित करने का कार्य किया।