चैत्र नवरात्र में करें ये खास उपाय, दूर होंगी ग्रह बाधाएं और पूरी होगी मनोकामना

एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ने दिए सुझाव 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल हेडलाइंस इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होने जा रही है।हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर साल चैत्र नवरात्र का पर्व मनाया जाता है. इन शक्तिशाली दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है।नवरात्र के दिनों में भक्त माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भी तरह तरह के उपाय किए जाते हैं. तो आइए जानते हैं एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे से चैत्र नवरात्र के शक्तिशाली उपायों के बारे में

 

 

 

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए लौंग का जोड़ा

अगर घर में हमेशा तनाव रहता है या काम बिगड़ रहे हैं, तो नवरात्रि के दौरान रोज सुबह पूजा के समय मां अंबे की आरती में दो कपूर के साथ दो फूल वाली लौंग जलाएं. इसकी धूनी पूरे घर में दिखाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सुख-शांति का वास होता है.

 

 

सफलता के लिए हनुमान जी को अर्पित करें लौंग

नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व है. मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो साबुत लौंग डाल दें. इससे कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और करियर में तरक्की के योग बनते हैं.

 

नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होते हैं. यह समय साधना, शुद्धि और शक्ति प्राप्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दौरान देवी मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं, खासकर यदि पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से की जाए.

 

कर्ज से मुक्ति के लिए विशेष उपाय

यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो नवरात्रि के नौ दिनों तक शिवलिंग पर एक लौंग और एक गुलाब का फूल अर्पित करें. साथ ही, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी लाभकारी होता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के नए स्रोत बनते हैं.

 

नजर दोष और बाधाओं के लिए

अगर परिवार के किसी सदस्य को बार-बार नजर लगती है, तो 7 लौंग लेकर उसे उस व्यक्ति के सिर से 7 बार वार कर घर के बाहर किसी निर्जन स्थान पर जला दें. यह उपाय नवरात्रि के शनिवार या मंगलवार को करना विशेष फलदायी होता है.

 

धन लाभ के लिए पीली कौड़ियों का उपाय

माता लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत ही प्रिय हैं. नवरात्रि के पहले दिन या किसी भी शुभ तिथि पर 5 या 11 पीली कौड़ियां लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांध लें. अब इन कौड़ियों को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें और ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का जाप करें. नवमी के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें. माना जाता है कि इससे धन की आवक बढ़ती है और रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है.

एस्ट्रो पंडित पूजा नीतेश दुबे मोहिनी